उज्जैन। मंछामन धाम कॉलोनी में भाजपा एवं महावीर आर्गेनाईजेशन ने निःशुल्क नेत्र एवं कान परीक्षण शिविर लगाया। संयोजक वीरेंद्र कावड़िया एवं राजेंद्र सिरोलिया ने बताया कि नेत्र एवं कानों का परीक्षण किया गया। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला जिसमें 325 से अधिक लोगों की अपनी जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क दवाई एवं चश्मा दिया। संचालन सुशील जैन ने किया एवं आभार पार्षद संग्राम सिंह ने माना।
