उज्जैन। अभा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं तरुण परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों का संगठनात्मक यात्रा की कड़ी में आगमन हुआ। ज्ञानमंदिर नयापुरा में साध्वी डॉ अमृतरसा श्रीजी के दर्शन कर साध्वीश्री के प्रवचन सुने। इस अवसर पर साध्वी डॉ अम्रतरसा श्रीजी ने कहा कि गुरुवर आचार्य विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी का बड़ा उपकार है जो यह परिषद रूपी फलदायी बगीचा हम सभी को दे कर गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश झाजेड ने उज्जैन की परिषद की सराहना की। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोड़ा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए सभी से आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री संजय कोठारी ने साध्वीजी के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय महोत्सव के बारे में जानकारी दी। तरुण परिषद अध्यक्ष आदित्य धोका ने सभी तरुण साथियों को तरुण परिषद के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय महिला परिषद की ओर से राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष जूली गोलेचा द्वारा सभी महिलाओं को सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया। पूर्व राष्ट्रीय सहमंत्री सरला मेहता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राजेश पगारिया ने संचालन किया। सभा में राष्ट्रीय सरक्षक, अध्यक्ष, सचिव के साथ ही राष्ट्रीय वेयावच्छ मंत्री भरत भाई लाडू, राजेश वागरेचा, रजत मेहता, नीतेश नाहटा एवं सभी अतिथियों का बहुमान श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया, प्रकाश गादिया, कपिल सकलेचा, रोहित कोठारी ने किया। वीरेन्द्र गोलेचा ने बताया कि नमक मंडी शाखा अध्यक्ष विजय कोठारी एवं नयापुरा शाखा अध्यक्ष आशीष पीपाड़ा ने सभी पदाधिकारी को आश्वासन देते हुए आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *