उज्जैन। ऋषभदेव केशरीयानाथ जैन मंदिर खाराकुआ पर साध्वी अमितगुणाश्रीजी आदि ठाणा के सान्निध्य में समाज की 16 महिलाओं एवं बालिकाओं ने महासतियों के जीवन का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। जिन शासन में 16 प्रमुख सतियां हुई है। उनके जीवन में बहुत दुःख व कष्ट आए। उन्होने कभी भी धर्म, संस्कार, सत्य एवं मर्यादा को नहीं छोड़ा। सोलह महासतियों क्रमशः ब्राम्ही, सुंदरी, कोशल्या, सीता, राजीमती, कुंती, द्रोपदी, चंदनबाला, मृगावती, पुष्पचूला, प्रभावती, सुभद्रा, दमयंती, सुलसा, शिवा, पद्मावती के जीवन पर वर्णित इस कार्यक्रम का लाभ सभी ने लिया।
