उज्जैन। रोटरी इंटरनेशन के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रममें उज्जैन के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में असाक्षरों ने साक्षर होने के लिए परीक्षा दी। रोटरी क्लब अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाया। अध्यक्ष ने केंद्र पर उपस्थित अक्षरसाथी को अक्षर पोथी दी। पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश लंगर, डॉ नलिनी लंगर, शाहिद हाश्मी, मुकेश जौहरी आदि ने परीक्षार्थियों एवं अध्यापकों का मनोबल बढ़ाया। प्रदेश में 15 लाख से अधिक असाक्षर ने अपने आपको साक्षर बनाने के लिए परीक्षा दी।
