उज्जैन। हामूखेड़ी स्थित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उमावि में पौधारोपण हुआ। अमरूद, सीताफल, अनार, आंवला आदि फलदार पौधे लगाए। यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की संस्था अभिव्यक्ति अभिभावक सोसायटी
और पॉलीटेक्निक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा ने किया। पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष राजकुमार हरदहा ने प्राचार्य घनश्याम भारती को कौशल विकास कार्यक्रम में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता विष्णु नारायण सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी सुरेश जीनवाल, अभिव्यक्ति अभिभावक सोसायटी के अध्यक्ष चेतन बारोड़, पी.मधु, विद्यालय के विशेष शिक्षक दिलीप तिवारी मौजूद थे। आभार धर्मेंद्र सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *