उज्जैन। विकसित भारत कार्य योजना में नर्सरी प्रबंधन विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय व्यायवसायिक प्रशिक्षण
हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एके दीक्षित के मार्गदर्शन में तथा हैंंड इन हैंंड गैर सरकारी संस्था के समंवय से उक्त कार्यक्रम को मूर्तरूप दिया गया। डॉ.दीक्षित ने नर्सरी प्रबंधन से आय को कैसे बढाना है, पर रोशनी डाली। महिला शक्तिकरण के लिए कम जगह में और कम लागत में नर्सरी से रोजगार के विभिन्न आयामों के बारे में बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रेखा तिवारी ने महिलाओं को बडिंग लगाना, पौध से पौध बनाना तथा सॉफ्टवुड. सेमी सॉफ्टवुड तथा हार्डवुड से कलम बनाने की विधियों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *