उज्जैन। वार्ड 19 में पोषण माह कार्यक्रम हुआ। इसमें सुपरवाइजर ज्योत्सना दीक्षित ने महिलाओं को मोटे अनाज व पोषण आहार से संबंधित जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर में कीर्ति व पूजा ने घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान वार्ड 19 की माया पांचाल, गायत्री बाथरी, पिंकी सेन, नीतू चौहान, रजनी जैन, पुष्पा दिर्गे, सहायिकाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
