गुजराती सेन समाज ट्रस्ट एवं संगठन में सेन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्मा युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त
उज्जैन। मप्र गुजराती सेन समाज ट्रस्ट एवं संगठन में वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान , प्रदेश संयोजक संतोष वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू पहलवान, रामचन्द्र देवड़ा, रमेशचंद्र वर्मा, पप्पु वर्मा, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, जिला अध्यक्ष जगदीश देवड़ा, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष डॉ.गौरीशंकर वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश वर्मा, बाबुलाल वर्मा व सभी ट्रस्टियों की अनुशंसा पर संगठन में राजाराम सेन को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजय वर्मा को युवा प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
