उज्जैन। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे से कालिदास अकादमी में पोषण माह अभियान में मोटे अनाजों की चित्रमय प्रदर्शिनी लगेगी। उक्त प्रदर्शिनी रात 8 बजे तक देखी जा सकती है। दोपहर 1 बजे से मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजनों की प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को दोपहर 3 बजे समापन पर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *