उज्जैन। नील गंगा पर जूना अखाड़ा द्वारा श्राद्ध पक्ष में नित्य निःशुल्क तर्पण कराए जा रहे हैं। मुकेश खंडेलवाल एवं हरिश शर्मा ने बताया प्रति अमावस्या एवं श्राध्द पक्ष मेंनीलगंगा सरोवर पर नित्य तर्पण कार्य किया जाता है। तर्पणकर्ता सुबह 8 बजे नीलगंगा स्थान पर आकर सीधे पूजन के लिए बैठता है। संस्था ने सभी धर्मालुजनों से एवं दक्षिण क्षेत्र के लोगों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्राध्द एवं तर्पण कार्य करें।
