उज्जैन। ग्राम फतेहाबाद में जन-संवाद हुआ। नागरिकों ने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी। कलेक्टर ने जन-संवाद में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटर का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
