उज्जैन। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रू. करने की मांग को लेकर चिमनंगज मंडी से कांग्रेस के किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकली।सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैत्क्टर से कलेक्ट्रेट पहुंचे व ज्ञापन दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किसानों के हित में चलाए जा रहे आंदोलन में जिले भर के किसान भाईयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली को संजय दत्त, सज्जन सिंह वर्मा, चंदर सिंह सोंधिया, विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, दिलीप गुर्जर ने संबोधित किया।
