उज्जैन। रामघाट पर इंदौर से देव दर्शन करने आए एक परिवार के पांच सदस्यों को बचाने वाले तैराक संतोष सोलंकी का सम्मान किया गया। रामघाट पर इंदौर के परिवार के सदसियअचानक गहरे पानी में डूबने लगे तब संतोष सौलंकी एवं उनके साथियों ने उन्हे डूबने से बचाया। अंकितग्राम के संस्थापक सुधीर भाई को जानकारी लगी। बहादुर तैराक संतोष सौलंकी का मालवी पगड़ी, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया व 1121 रूपए की राशि उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल, मुकेश एवं योगेश अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *