उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार थीम पर इस वर्ष का आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े में सीएमएचओ कार्यालय में आयुष्मान शपथ हुई। डॉ.केसी परमार ने शपथ दिलाई। 21 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर, 22 सितंबर को सभी स्तरो पर आयुष्मान प्रचार-प्रसार, 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस, 24 सितंबर को आयुष्मान काम स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर, 25 सितंबर को जिला स्तर पर कार्यशाला, चर्चा सत्र, 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान मेला एवं जांच शिविर, 27 सितंबर को 70 वर्ष के नागरिको के लिए आवश्यक कां, 29 सितंबर को राज्य स्तर पर आयुष्मान दौड़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *