उज्जैन। कोठी पैलेस पर शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष रामनिवास शर्मा एवं संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन में सम्राट विक्रमादित्य संकुल में संघ का कार्यालय खोला जाए। दूसरी मांग है कि जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति से वाहन चालक को मात्र तीन हजार चार सौ रुपए प्रतिमाह बेतन का भुगतान किया जा रहा है। जल्द भुगतान बढ़ाया जाए। कलेक्टर के प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। इस मौके पर मुरलीधर रावल, संतोष कुशवाहा, नरेंद्र सिसोदिया, राजेंद्र अग्रवाल, राम शर्मा, दिलीप शर्मा, निर्मल पांचाल, अर्जुन सिंह, शंकर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
