उज्जैन। धिक्कारता हूं मैं इस व्यासपीठ से हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसे ही रहा तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएगे। अभी तो 240 फिर 40 रह जाएंगे। व्यासपीठ पर किसी राजनीतिक दल की बात नहीं करता, परंतु मैं अपने धर्म को संरक्षित करने की बात कहता हूं। हम संख्या बल पर घटते जा रहे है वो लोग बढ़ते जा रहे हैं। आधा उत्तरप्रदेश चला गया, बंगाल के कई जिले जूझ रहे हैं। असम में 5 लाख रोंहिग्या बिना कागज के रह रहे हैं। माताओं से अपील है कि कम से कम 4 बच्चे पैदा करें। संख्या बल होगा तो वोट दे पाएंगे। बड़नगर रोड़पर बाबा धाम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरीजीने यह बात कही। बाबा धाम मंदिर पर 20 सितंबर को महारास, गरबा, श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाह, कंस वध की कथा सुनाई। 21 सितंबर को सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, व्यासपीठ पूजन, फूलों की होली, के साथ पूर्णाहुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *