उज्जैन। इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तबरेज खान को हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य समंनयक मनोनीत किया गया है। कांग्रेस नेता खान ने फरीदाबाद लोक सभा ऑब्जर्वर हिम्मत सिंह पटेल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी प्रफुल्ल के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया।
यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन साहू ने दी।
