उज्जैन। स्वर साधना म्युजिकल ग्रुप कालिदास अकादमी संकुल हाल में 1950 से 60 के दशक के ब्लैक एंड व्हाईट युगल गीतों की प्रस्तुति देगा। उक्त कार्यक्रम में फिल्म संगीत के अनूप बोरलिया का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में महेश सीतलानी एवं मनोज साहु विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रीति दीक्षित, शैलेंद्र दियोधर, हेमराज राठौर, निरंजन, ललित सिसोदया, प्रवीण पंड्या के साथ ही अशोक चावड़ा, गोपाल शिंदे, अरूण पाटीदार, नवीन सिसोदिया, जितेंद्र चौरे, रोमेश सिंह, सुष्मा सरसिया, रश्मि चावड़ा, संगीता लोदवाल, डॉ. रीना, शोभा श्रीवास्तव, श्वेता आठवाले, उषा सिसोदिया, लक्ष्मी वासेन, वैभवी, कविदा यार्दे द्वारा 1950 से 60 के दशक के युगल गीतों की प्रस्तुत दी जाएगी। ब्लैक एंड व्हाईट युगल गीतों का आनंद के लिए संस्था आमंत्रित करती है।
