उज्जैन। नगर पालिक निगम द्वारा संचालित पीएम आवास योजना में वंचित हितग्राहियो को लाभ मिले इसके लिए जोन कार्यालयो के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। उक्त निर्देश महापौर निवास पर महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं एम आईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में दिए। योजना की समीक्षा करते हुए महापौर ने अब तक किए गए कामों की जानकारी ली। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि कुल 99 हितग्राहियो को सूचना पत्र जारी किए है जिनमे से 22 हितग्राहियो द्वारा 1 लाख रु. प्रति के मान से कुल राशि 22 लाख रु. जमा कराई गई है। विभाग द्वारा 6 जोनो में कुल 10563 हितग्राहियो की जियो टैग कराया गया है। शेष 971 पर कार्यवाही प्रचलित है। शासन को जोनो से प्राप्त स्वीकृत आवेदनो की डीपीआर की अनुदान राशि अपेक्षित है। बैठक में कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, जोनल अधिकारी दीपक शर्मा, मनोज राजवानी, साहिल मैदावाला, डीएस परिहार, राजकुमार राठौर, उपयंत्री निर्झर शुक्ला, कंसल्टेंट सलीम खान, अजय गिरि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
