उज्जैन। विश्वकर्मा समाज ने उत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जानकारी देते हुए जूना गुजराती लोहार विश्वकर्मा समाज मंदिर धर्मशाला के उपाध्यक्ष शिवनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि रामघाट मार्ग योग माया मंदिर के समीप भगवान विश्वकर्मा उत्सव मनाया गया। समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश फौजी के मार्गदर्शन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मनीष फौजी, मुकेश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, करण सिंह, शंकर लाल सोलंकी रमेश राणा, कैलाश विश्वकर्मा, शंकर लाल चौहान, अमृतलाल विश्वकर्मा, बृजलाल ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, सत्यनारायण गोलवा आदि मौजूद थे।
