उज्जैन। पर्युषण में दिगंबर जैन समाज में सामुहिक क्षमा वाणी हुई। अश्विन कृष्ण एकम के दिन सभी समाज जनों ने रिश्तेदारों से, परिवार वालो से, जान पहचान वालो से जानें अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगी। पार्श्वनाथ दिगंहर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में आर्यिका दुर्लभमती माताजी ने प्रवचन दिए। विद्या कुंभ चतुर्मास समिति के संयोजक प्रसन्न बिलाला और पुष्पा बज ने बताया कि दिगंबर जैन समाज द्वारा इस समारोह में बड़ी संख्या में समाज जन सम्मिलित हुए। तपस्वी संदीप पतंग्या, पूजा सोगानी, पायल गोधा, अंबर जैन, श्रुति जैन, रूबी जैन, वंवना जैन, अर्षिता बड़जात्या आदि का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, राहुल जैन आदि ने किया। क्षमा वाणी पर समाज के युवा साथियों ने शिक्षा प्रद नाटक की प्रस्तुति दी। आर्यिका अनर्धमती माताजी, दुर्लभमती माताजी एवं कीर्ति श्री माताजी ने उद्बोधन दिया। आभार राहुल जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *