उज्जैन। गणेशोत्सव के लिए महाकाल मंदिर के सामने विराजित की गई सवा लाख सुपारी से निर्मित गणेशजी की प्रतिमा का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। पुजारी रमन गुरु, पुजारी गोपाल गुरु ने बाबू यादव को पुरस्प्कार प्नदान किया गया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन की टीम के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कहा कि पूरे विश्व में ऐसी प्रतिमा का निर्माण नहीं किया गया। सर्टिफिकेट महाकाल मंदिर के पुजारी रमन गुरु त्रिवेदी एवं पुजारी गोपाल गुरु ने गणेश प्रतिमा मंडल के अध्यक्ष बाबू यादव को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान आकाश वर्माॉ सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। सुपारी प्रतिमा कोलकाता और इंदौर के 25 कलाकारों की टीम ने 3 महीने में तैयार की थी।
