उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अष्ट चिरंजीवी मंदिर बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी में विशेष पूजन अनुष्ठान हुआ।
गादीपति चंदन गुरु ने बताया कि जिस दिन किसी का जन्मदिन हो इन आठ चिरंजीवीयो का पूजन स्मरण करने से आयु आरोग्यता ऐश्वर्यता मिलती है। हनुमान गढ़ी पर पीएम की आयु व आरोग्यता के लिए इन अष्ट चिरंजीवियो का पूजन कर व महाआरती की गई। इस अवसर पर पं. चंदन व्यास, राजेश भाटी, पं राम शुक्ल, प्रसन्न सोलेगावकर, तनिष्क भाटी, पं कमलेश भाई, पं हेमंत जोशी आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।
