उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था व संस्कृति संचालनालय के सह आयोजन में एवं संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के विशेष सहयोग से आठ दिवसीय अभा संजा लोकोत्सव 22 सितंबर को सुबह10 बजे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से होगा। संस्था की मानसेवी निदेशक डॉ पल्लवी किशन ने बताया कि इस लोकोत्सव में भारतीय लोक और जनजातीय भाषा, साहित्य एवं संस्कृतिः विविध परंपराएं, नवाचार और विधाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसी प्रकार सतत संजा, मांडना एवं लोकनृत्य का प्रशिक्षण, लोककला एवं संस्कृति पर आधारित लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। 28 और 29 सितंबर को भिन्न-भिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 30 सितंबर को कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में प्रस्तुति होगी। लोकोत्सव में लोक बोली एवं संस्कृति के मर्मज्ञ डॉ. बसंत निर्गुणे (भोपाल) को 2024 का प्रतिकल्पा शिखर सम्मान एवं राष्ट्रीय स्तर के सात वरिष्ठ लोक कलाकारों को प्रतिकल्पा लोक कला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
