इंजीनियरिंग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक माध्यम भी है-प्रो. कुशवाहा
उज्जैन। यूआईटी, आरजीपीवी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल) के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के टेक्नोफिलिक इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स क्लब ने इंजीनियर्स-डे एवं मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती व विश्वेश्वरैयाजी की तस्वीर पर पुष्पमाला पहनाई। इस अवसर पर छात्रों को भारत के सिविल इंजीनियरिंग के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। प्रो. सुरेश सिंह कुशवाहा ने छात्रों को इंजीनियरिंग के महत्व और समाज में उनकी भूमिका के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा इंजीनियरिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक माध्यम भी है। इसके बाद, विभिन्न वक्ताओं ने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्धियों और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। इंजीनियर्स-डे पर, टेक्नोफिलिक इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स क्लब ने डिपार्टमेंट मैगज़ीन संरचना का विमोचन प्राध्यापकों – प्रो. सुरेश सिंह कुशवाहा, प्रो. अरुणा रावत, प्रो. अमित विश्वकर्मा, प्रो. कपिल मालवीय, प्रो. प्रतीक सिंह चौधरी, प्रो. अनुपम शर्मा, भानु वर्फ एवं छात्रों ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
