उज्जैन। केरल में 22से 26 सितंबर तक होने वाले केंद्रीय विद्यालय नेशनल गेम्स में उज्जैन की वेदांशी रावत ओर वेदिका कुन्हारे प्रतिनिधित्व करेंगी । दोनो बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रमादित्य बैडमिंटन क्लब महानंदा नगर में जितेंद्र मुकाती जी के पास प्रशिक्षण ले रही हैं । दोनो बच्चियों की इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश जाटवा और सचिव जितेंद्र मुकाती और विक्रमादित्य क्लब परिवार के सभी सदस्यों ने हर्षजताया ।
