उज्जैन। शहर में विगत कुछ माह से डाग बाईट के बढ़ रहे मामलों और इसमें पीड़ित की मौत तक होने से मानवीय संवेदना को मद्देनजर रखकर संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी उज्जैन ने पहल की है। तोहिद शेख के अनुसार इस मामले में सोसायटी अध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में आयुक्त, नगर पालिक निगम के नाम मांग पत्र उनके निज सहायक मनीष भावसार को दिया गया। 7 दिन में आवारा कुत्तों से शहर को निजात दिलाने व इनकी आवास व भोजन की व्यवस्था शहर से बाहर करने मांग की। ज्ञापन का वाचन समीर खान ने किया। शेख ने बताया कि 7 दिन में कार्यवाही न होने पर संस्था द्वारा महापौर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर सैयद मोहसिन अली, डॉ.शकील अंसारी, बंटी शाह, बिट्टू पठान, फारूक खान, जिशान खान, जैद कुरैशी, आवेश कुरैशी, राजा शाह, वसीम शेख, शाहरूख खान, फैज अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *