उज्जैन। फ्रीगंज टावर चौक पर डा. भीमाराव आंबेडकर की प्रतिमा वही पुराने स्वरूप व आकार की लगेगी। यह निर्णय महापौर निवास पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में लिया गया। महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव की विशेष उपस्थिति में बैठक में सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभी धर्म के आदर्श थे। प्रतिमा आकर्षक हो एवं उसी स्वरूप व आकार की हो जो पूर्व में थी। बैठक में सभी वर्ग के पदाधिकारी मौदूद थे। मूर्ति निर्माता ठेकेदार भी उपस्थित हुए। बैठक मे विचार कर निर्णय लिया। प्रतिमा का निरीक्षण करने के लिए उज्जैन से एक दल ग्वालियर जाएगा। बैठक में महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि किसी की भावना आहत नहीं होही। बैठक में आयुक्त आशीष पाठक, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पार्षद राजेंद्र कुवाल,कैलाश चंद्र राठौर, बसपा से धर्मेंद्र सोलंकी, रामसिंह सोलंकी, मनोज मालवीय, प्रकाश चौहान, एसडीएम एलएन गर्ग, सीएसपी दीपिका शिन्दे, कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता, जोनल अधिकारी साहिल मेदावाला सहित सभी वर्ग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
