उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में प्रधानमंत्री आवास मल्टी नई आबादी में भगवान विश्वकर्माजी की जयंती मनाई। प्रदेश से डॉ. अनिल एडमिन की उपस्तिथि में अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की। आनंद शिंदे, मनोहर गिरी, अ. हाफिज, मुकेश गोमे ने भगवान विश्वकर्माजी, भारत माता तथा राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेगड़ी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पत की। डॉ अनिल ने भगवान विश्वकर्माजी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला। संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा ने आगे कार्य करने की नीति पर प्रकाश डाला। असंगठित ई रिक्शा चालक परिचालक संघ का कार्यालय डॉ. अनिल एडमिन ने शुरु किया। लक्ष्मीनारायण रजक का सम्मान हुआ। संचालन मनीष कुमार कारपेंटर ने किया। बल्लू सिंह ठाकुर, निर्मला गोस्वामी, रेखा ठाकुर, रजनी सिसोदिया, प्रदीप झा, राजीव सेंगर, बरखा कटारिया, संतोष सक्सेना सहित श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार तुफान सिंह शर्मा ने माना। जानकारी संजय सिंह चौहान ने दी।
