उज्जैन। हरे माधव सत्संगी कटनी से आए माधव शाह साहिबजी के प्रकाश उत्सव पर सत्संग हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला में माधव सेवा के कृपा पात्र ने सत्संग एवं भजन किए। सैकड़ो महिलाएं व पुरुष झूम उठे।विशेष तौर पर भगवानदास टिलवानी, बालारामजी, लक्षू भैया, दयाराम कुकरेजा, महेश कुकरेजा, राजेंद्र मोठड़िया, रवि डोडानी, राजकुमार मेघनानी, ओम कुकरेजा, बसंत मोठडिया, लालचंद मोठड़िया, हरीश मोठड़िया, अर्जुन कुकरेजा, नारायण कुकरेजा, कंहैया लोहाना, डॉ जितेंद्र जेठवानी, राजकुमार परसवानी, महेश सितलानी, दीपक बेलानी, दीपक वाधवानी मौजूद थे।
