उज्जैन। माधव कॉलेज में गैर संक्रामक बीमारियों से जुड़े आर्थिक प्रभाव पर विशिष्ट व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा प्रबीर कुमार रथ ने गैर संक्रामक बीमारियों से जुड़े आर्थिक तत्वों पर प्रकाश डाला। डॉ. जफर महमूद ने महाविद्यालय की गौरव गाथा बताई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अल्पना उपाध्याय ने की। संचालन डॉ ममता पंवार ने किया। आभार डॉ मोहन निमोले ने मौना।इस अवसर पर डॉ. रवि मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बी.एस. अखण्ड, डॉ केशवमणि शर्मा, डॉ. नीरज सारवान, डॉ. संगीता वत्स, डॉ शीतल सोलंकी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी सहित एन.सी.सी. कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
