उज्जैन। माधव साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में छात्र छात्राओं को शपथ डॉ बृजेश पारे ने दिलवाई। प्राचार्य डॉ अर्पण भारद्वाज ने समाज में स्वच्छता का महत्व बतलाया। रासेयो कार्यक्रम समंवयक डॉ विजय कुमार वर्मा ने इस अभियान की कार्य योजना बताई। महाविद्यालय के कई प्राध्यापक डॉ आई के मंगल, डॉ राजेंद्र तिवारी, डॉ दीपेंद्र रघुवंशी, डॉ आरएस राठौर, डॉ प्रमिला बघेल आदि उपस्थित थे।
