उज्जैन। केरल में 22 से 26 सितंबर तक होने वाले केंद्रीय विद्यालय के नेशनल गेम्स के लिए उज्जैन की तोशी सेंगर का चयन हुआ। तोसी सेंगर 2 साल से महानंदा विक्रमादित्य बैडमिंटन क्लब में योगेश बंदेवार से प्रशिक्षण ले रही हैं। तोसी की इस उपलब्धि के लिए क्लब के अध्यक्ष दिनेश जाटवा, सचिव जितेंद्र मुकाती एवं विक्रमादित्य क्लब के सभी मेंबर्स ने हर्ष जताया।
