उज्जैन। खंडेलवाल समाज की शीर्षस्थ संस्थावैश्य पंचायत पहली बार 16 दिवसीय संजा लोकउत्सव मनाएगी। पंचायत अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, सचिव अनिल सामरिया, उत्सव प्रभारी देवेंद्र जंघिनिया एवं समंवयक राजेंद्र सोखिया ने बताया इस लोक उत्सव मे समाज की तीनो प्रमुख महिला उप संस्थाओं महिला मंडल, लेडिज विंग एवं क्वींस क्लब के संयोजन से पारंपरिक तरीके से संजा के मांडने का निर्माण होगा। ककड़ी-खीरा के भोग से लेकर कनेर, गेंदैा, गुलाब के फुल की सजावट और हर दिन के लोकगीत और लोकनृत्य का माहौल होगा। मिडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव में समाज की प्रत्येक संस्था ने इस वर्ष एक से एक उत्सव किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *