उज्जैन। ऋषभदेव केशरीयानाथ जैन मंदिर खाराकुआं पर अमितगुणा श्रीजी के सानिध्य में ट्रस्ट मंडल एवं श्रीसंघ ने भाग्यभाई एवं सुपुत्री शेल्वी बेन का बहुमान किया। दोनो भाई बहन 14 दिसंबर को 9 दीक्षार्थियों सहित सूरत में आचार्य यशोविजय सूरीश्वर जी से भागवती प्रवज्या ग्रहण करेंगे। उज्जैन संघ के जयंतीलाल जैन, अशोक भंडारी, संजय पावेचा जैन, प्रमोद जैन, विनोद जैन, डॉ सुभाष जैन, अनूप जैन, बाबूलाल बीजलीवाला, चंद्रप्रकाश जैन, विशाल शेखावत, सुमीत डड्डा, सुभाष गुरुजी, शांतिलाल गांवड़ी, संजय जैन स्वास्तिक, नेमीचंद भंसाली आदि उपस्थित थे।
