उज्जैन। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फ्रीगंज में आचार्य विद्या सागर की शिष्या आर्यिका पूर्णमती माताजी ससंघ के सान्निध्य में 19 सितंबर को सुबह 9 बजे क्षमा वाणी महोत्सव होगा। संपूर्ण जैन समाज का स्वामी वात्सल्य होगा। पर्युषणके अंतिम दिन सभी जिनालयों में सुबह 7 बजे श्रीजी के अभिषेक शांति धारा हुई। विद्या कुंभ चातुर्मास समिति ने बताया जिन माता-बहनों एवं श्रवाको ने व्रत उपवास किए हैं, उन सभी का सम्मान समिति करेगी। श्रीजी को चांदी की पालकी में विराजमान कर चल समारोह निकाला गया। सभी ने सामयिक, प्रतिक्रमण कर अपने दोषों की शुद्धि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *