उज्जैन। क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज की श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन पं .हरिनारायण शास्त्री ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। कथा का समापन आज 18 सितंबर को होगा। कथावाचक पं. शास्त्री का समाज के अध्यक्ष लीलाधर भाटी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सांखला, किशोर कुमार भाटी, नेमीचंद मारोठिया, रमेश चंद्र सांखला, गिरधारी लाल, किशोर परिहार आदि सम्मान करेंगे । इस अवसर पर प्रसाद वितरण होगा। जानकारी मनोहर गहलोत ने दी।
