उज्जैन। संसदीय दल के नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में वरिष्ठजनों ने ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाटी ने कहा कि देश जानता है कि गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। उक्त भाजपा नेताओ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर रवि राय, माया त्रिवेदी, अरुण वर्मा, चेतन यादव, असलम लाला, सुनील जैन, चंद्रभान चंदेल, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, विवेक यादव, इमरान खान, मेहताब लाला, अभिषेक शर्मा, रमेश परिहार सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन राजेश राणा ने किया।
