उज्जैन। चरक भवन के भू-तल पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ललित ज्वेल ने बताया चरक भवन में भी सस्ती दवाईयां मिलेंगी। प्रदेश के 50 जिलों के साथ उज्जैन में भी भारतीय जन औषधि केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण के बाद इसने अपना काम शुरू कर दिया। पहले दौर में करीब 12 सौ दवाईयां, सर्जीकल आयटम तथा फूड सप्लीमेंट उपलब्ध करवाए गए हैं। शीघ्र ही दवाईयों की संख्या 3 हजार तक और सर्जीकल आयटम की संख्या 3सौ हो जाएगी। जन औषधि केंद्र पर आमजन भी दवाई लेने आ सकते हैं। समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा। दवाईयां बाजार दर से अत्यधिक कम कीमत में एमआरपी पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सह कलेक्टर नीरज
कुमार सिंह, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.दीपक पिप्पल, सीएमएचओ डॉ.अशोक पटेल, सिविल सर्जन डॉ.अजय दिवाकर, ड्रग निरीक्षक धर्मसिंह कुशवाह एवं देशराज सिंह चौहान, डॉ.विक्रम रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *