उज्जैन। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में नानाखेड़ा स्थित बस स्टैंड से लेकर महामृत्युंजय द्वार तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक ने झाड़ू थामते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य रजत मेहता, पार्षद आभा कुशवाह, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य, आरती खेडेकर, सहायक आयुक्त पूजा गोयल एवं निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *