उज्जैन।  स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नगर निगम मुख्यालय में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम आयुक्त आशीष पाठक की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा अभियान का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में आवासों की चाबी हितग्राही पप्पू सिंह चावड़ा, सत्यनारायण सोलंकी, राजू बाई को सौंपी गईई। उपस्थित अतिथियों द्वारा सौंपी गई। हितग्राहियों को वार्ड स्तर पर गृह प्रवेश भी करवाया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, जितेंद्र कुवाल, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पुरुषोत्तम मालवीय, पार्षद गब्बर भाटी, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त पूजा गोयल, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी एवं हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *