उज्जैन। संस्कारों की शादी राम-सीता की शादी है। आज लड़की चाहती है कि मुझे राम जैसा पति मिले, लड़का चाहता है कि मुझे सीता जैसी पत्नी मिले। यह तभी संभव है जब लड़का स्वयं राम जैसी मर्यादाओं का पालन करें, लड़की सीता जैसे संस्कारों का अनुशरण करे। आजकल तो प्री वेडिंग का जमाना है। मैं ऐसी शादियों के सख्त खिलाफ हूं। यह बात महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंदपुरीजी ने कही। बाबा मंदिर के महंत आदित्य पुरी एवं आयोजक गुलाब ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर महामृत्युंजय महायज्ञ, महारूद्राभिषेक हुआ। स्वामी प्रेमानंद पुरीजी ने कहा कि शास्त्र कहता है कि उस देश की सीमाएं तब तक सुरक्षित हैं तब तक योग्य शासक शासन में बैठा हो। कथा में सभी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना की। कथा आयोजक गुलाब ठाकुर एवं बाबा धाम मंदिर सचिव महंत आदित्य पुरी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जा रही है। 18 सितंबर बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, वामन भगवान का प्राकट्य, 19 सितंबर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, 20 सितंबर को गरबा, श्रीकृष्ण रासलीला, श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाहव 21 सितंबर शनिवार को सुदामा चरित्र व कथा विश्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *