उज्जैन। महाराष्ट्र समाज के गणेशोत्सव में अंबिकेय नूपुर-नाद पर नृत्य हुआ। टिलक स्मृति मंदिर में पलक पटवर्धन एवं उनके शिष्यों की नृत्य प्रस्तुति हुई। मराठी गीतों के एक प्रकार भारुड ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रवक्ता संजय दिवटे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद गंधे ने की। मुख्य अतिथि कलावती यादव, संजय अग्रवाल, पीडब्लुडी से सेवानिवृत्त श्री शेट्टे मौजूद थे। संयोजक आलोक मोढे व छाया लोखंडे ने संचालन किया। अतिथियों का स्वागत समिती की और से अध्यक्ष सुहास वैद्य, दिलीप जोशी, समाज की और से अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुले, रविंद्र मुले ने किया। इस दौरान हेमंत आगरकर का भी सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *