उज्जैन। आगर रोड़ स्थित इंदिरा नगर एवं 90 क्वार्टर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शहर की दूसरी सबसे बड़ी कॉलोनी में लाईट, ड्रेनेज सिस्टम, आवारा मवेशी, कुत्ते, ध्वस्त हो चुके चैंबर, नशेड़ी, हर तरह की समस्या यहां है। नगर निगम, पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा। इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव एवं विक्रम ठाकुर ने बताया कि आम नागरिक टैक्स भरता है लेकिन विगत 12 दिनों से अधिक समय से स्ट्रीट लाइट चालू है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। इसकी शिकायत करने के बावजूद भी आज तक लाइट जल रही है। इंदिरा नगर आज भी विकास कार्यों की बाट जोह रहा है। कबीर मुक्ति धाम के सामने वाली पुलिया 5 साल से टूटी पड़ी है। इस पुलिया को बनाने की किसी ने कोशिश नहीं की। खेलने का मैदान आज बड़ा सा टेंचिंग ग्राउंड बन गया है। सौलह सागर में आवारा एवं नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। यहां पर जो कचरे की गाड़ी आती है वह वार्ड के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पाती। यहां बड़ा नाला विगत कई वर्षों से खुला पड़ा हुआ है।बगीचों में भी सफाई का अभाव है। तीन नंबर टाटा मैजिक गाड़ी का परमिट अंदर से है मगर ना तो आरटीओ के कान में जूं रेंगी और ना ही जिला प्रशासन के। लोग चैंबर की लाइन से बड़े ही परेशान है। मंगेश श्रीवास्तव, विक्रम ठाकुर, भूपेंद्र पांचाल, लता रोचवानी, दीपा वासवानी, मधु चतवानी, मोहिनी राजवानी, हेमलता पांडे, कुसुम वरवड़े, सुनीता व्यास, नीतू जोशी, विनय शर्मा, सुमित शर्मा, ममता गोस्वामी, प्रदीप श्रीवास्तव, गणेश राव क्षीरसागर, वीरेंद्र पांचाल ने मांग की कि कॉलोनी को समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाए।
