उज्जैन। 20 सितंबर को किसान न्याय यात्रा निकलेगी। यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें जिले की सभी विधान सभाओं में प्रभारी नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी चंदर सिंह सोंधिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिला अध्यक्ष कमल पटेल एवं ग्रामीण और शहर के ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस के वरिष्ठजनों ने अपने विचार रखे।संचालन अभीषेक शर्मा ने किया और आभार वरुण शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *