उज्जैन।। पर्यूषण में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोर्डिंग में कीर्तिश्री माताजी, लक्ष्मी नगर सेठी नगर में क्षमाश्री माताजी व सुखद मति माताजी तथा फ्रीगंज में दुर्लभमति माताजी ससंघ, तपोभूमि पर ब्रह्मचारिणी प्रभा दीदी व अंजू दीदी हैं। तपोभूमि पर प्रभा दीदी ने 9 वे दिन प्रवचन में कहा कि हम संसार रूपी कीचड़ में फंसे हुए हैं। हमें उससे  बाहर निकाल कर धर्म धारण कर अधर्म को छोड़ना चाहिए। समाज सचिव सचिन कासलीवाल बताया कि तपोभूमि पर पर्यूषण में उत्तम आंकिञ्चन धर्म पर आधारित अनेक प्रकार के त्याग व दान किए गए। मंगलवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा के साथ पर्यूषण के कार्यक्रम होंगे। सभी दिगंबर जैन मंदिरों में चौदस को जुलूस चल समारोह निकाला जाएगा। पर्युषण समाप्ति पर क्षमा याचना पर्व मनाया जाएगा। पूर्णिमा के दिन तपोभूमि पर शिविर में श्रावक श्राविकाओं के साथ संपूर्ण दिगंबर जैन समाज सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाएगा। तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर के आशीर्वाद से यह होगा। सामूहिक क्षमावाणी पर्व पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे तपोभूमि पर मनाया जाएगा। पर्युषण पर्व के अवसर पर क्षुल्लीका माँ प्रभुमति माताजी ने दस (निर्जले )उपवास किए। पूजा सोगानी, रूबी जैन, अनुराग पतंगिया, मंजरी जैन झालरापाटन आदि कई समाज के लोग सम्मिलित हैं। यक, प्रज्ञा पुष्प मंच अध्यक्ष अवनी जैन, सचिव तनिषा जैन प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव आराध्य जैन, व तपोभूमि परिवार व संपूर्ण समाज के सभी मंदिरों के ट्रस्टी वरिष्ठ नागरिक वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार एवं कई गणमन नागरिक ने आने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *