उज्जैन। श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं श्रीमंत विक्रमसिंह पवार के साथ अनंत विभूषित रावतपुरा सरकार को सवा लाख ओंकार व महामृत्युंजय मंत्र, श्री राम स्तुति से महाकाल बाबा व हनुमानजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड फाइन आर्ट संजय लश्करी ने भेंट किया।
रावतपुरा सरकार ने इस अवसर पर फाइन आर्ट की सराहना की। लश्करी ने बताया कि चातुर्मास व्रत अनुष्ठान के अवसर पर देवास में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में रामार्चा यज्ञ मां राज राजेश्वरी एकादश लक्ष्यार्चन एवं श्रीविष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति श्रीमंत गायत्री राजे पवार और श्रीमंत विक्रम सिंह पवार ने जन कल्याण की भावना से की।
