उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा गुमानदेव की हनुमान गढ़ी पर विशेष अनुष्ठान होगा। गादीपति चंदन गुरु ने बताया कि आठ देवता चिरंजीवी हैं। जिस दिन किसी का जन्मदिन रहे इन आठ चिरंजीवीयों का पूजन स्मरण करने से आयु, आरोग्यता, ऐश्वर्यता मिलती है। इसलिए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पिपलीनाका रोड स्थित एक मात्र अष्ट चिरंजीवी बाबा गुमानदेव की हनुमान गढ़ी पर इन अष्ट चिरंजीवियो का पूजन कर रात 8.30 बजे बाबा गुमानदेव हनुमानजी की महाआरती की जाएगी।
