उज्ज्जैन। गीता कॉलोनी में गीता ग्रुप ने गणेशोत्सव मनाया। ग्रुप के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि करीब 25 वर्षो से ग्रुप द्वारा गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। शुरू में गणेश प्रतिमा कलकत्ता से आए कलाकार बनाते थे। 5 वर्ष तक 4 से 5 फीट को प्रतिमा विराजित की गई। इसके बाद ग्रुप सदस्यों ने मुंबई के लाल बाग के राजा की तर्ज पर बड़ी प्रतिमा स्थापित की। अनंत चतुर्दशी पर सुबह से ही गणेशजी की विधि विधान से पूजा होगी, हवन के रूप में आहुति ग्रुप के सदस्य देंगे। दोपहर 1 बजे भंडारा होगा। गणेश जी महाआरती कर रात 8 बजे अनंत चतुर्दशी के जुलूस में शामिल होंगे।
