उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर चरक भवन में खुलने जा रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। सुबह: 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकअनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान, जितेंद्र पंड्या, महेश परमार एवं दिनेश जैन बोस, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला उपस्थित रहेंगे। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ललित ज्वेल ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों पर एक-एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कंवेशन सेंटर से प्रदेशभर के केंद्रों का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा किए जा रहे शुभारंभ समारोह का सजीव प्रसारण को देखेंगे। कार्यक्रम में रेडक्रास के सभी सदस्यगण सहित आमजन को उपस्थित रहेंगे। जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन गोपाल माहेश्वरी, वायस चेयरमेन संजय नाहर, कोषाध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा, प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि की विशेषताएं
ये दवाईयां गुणवत्ता के साथ बाजार में उपलब्ध दवाईयों से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती है। मधुमेह,रक्तचाप,गैस्ट्रो आदि प्रमुख श्रेणियों की दवाईयां उपलब्ध है। प्रत्येक बैच का एनएबीएल प्रत्यातित लेब से परीक्षण करवाया जाता है। यहां शिलाजीत,अश्वगंधा,च्यवनप्राश, स्पेशल,बच्चों के डायपर, सर्जीकल आयटम,,बीपी/शुगर मापने की मशीन आदि सस्ते दामों पर उपलब्ध है। फूड प्रोडक्ट एफएसएसएआयमें आते हैं, ये भी उपलब्ध हैं। यहां एंटीबायोटिक्स, एंटी इफेक्टिव, एंटी एलर्जिक, एंटी कैंसर, गैस्ट्रो आंत्र एजेंट, एंटी डायबिटिक, विटमिन और मिनरल्स, कार्डियोवैस्कुलर दवाएं, फूड सप्लीमेंट्स/न्यूट्रास्यूटिकल्स, एनाल्जेसिक और एंटीपायरेटिक,टोपिकल मेडिसिन्स आदि व सर्जीकल आदि उत्पाद मास्क, टांके, आर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन प्रोडक्ट्स,डायपर,सर्जिकल ड्रेसिंग, रबर ग्लब्स, सीरिंज और सुई, ऑक्सीमीटर, सैनिटरी नैपकिन, रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट आदि भी मिलेंगे।
